छवि मित्तल : दर्द निवारक नहीं बल्कि प्यार कैंसर सर्जरी से उबरने में मेरी aमदद कर रहा है
मुंबई, 28 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अभिनेत्री छवि मित्तल ने सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया कि स्तन कैंसर की सर्जरी के बाद कोई दर्द निवारक दवा उनकी मदद नहीं कर रही है बल्कि सबके प्यार से वे जल्दी ठीक हो रहीं हैं। 25 अप्रैल को एक्ट्रेस की सर्जरी हुई थी।
इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ एक नोट साझा करते हुए, छवि ने खुलासा किया कि उनकी सर्जरी हुई हैं, जिसके कारण उन्हें बहुत दर्द हुआ, लेकिन आखिरकार यह उपचार है जिसमें अपना समय लगता है।
उन्होंने लिखा कि यह आश्चर्यजनक है कि हम दर्द को कितनी जल्दी भूल जाते हैं। सी सेक्शन के बाद मैंने जो दर्द महसूस किया था, वो वर्षों पहले ओवरियन सर्जरी के समय था। मुझे अभी इतना दर्द है कि कोई भी दर्द निवारक मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि फैंस और सोशल मीडिया पर प्यार की बौछार इन सबसे उबरने में उनकी मदद कर रही है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








