Home खेल एशिया कप हॉकी : पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा भारत
खेल - April 29, 2022

एशिया कप हॉकी : पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा भारत

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। गत चैम्पियन भारत 23 मई से एक जून तक खेले जाने वाले एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टूर्नामेंट के शुरुआती दिन के आखिरी मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ एक कठिन पूल ए में रखा गया है, जबकि पूल बी में मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश शामिल हैं। भारत पाकिस्तान के बाद 24 मई को जापान से और उसके बाद 26 मई को इंडोनेशिया से भिड़ेगा।

टूर्नामेंट सुपर4 पूल प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें अगले चरण में आगे बढ़ेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल एक जून को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन बार एशिया कप जीता है, जबकि दक्षिण कोरिया चार खिताबों के साथ सबसे सफल टीम है। भारत ने 2003 में कुआलालंपुर में, 2007 में चेन्नई में और 2017 में ढाका खिताब जीता था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …