Home देश-दुनिया सिवनी घटना के अधिकांश आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी : नरोत्तम मिश्रा

सिवनी घटना के अधिकांश आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, 05 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिवनी जिले के आदिवासी बहुल कुरई विकासखंड क्षेत्र में जनजातीय समुदाय से जुड़े दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या के मामले को लेकर आज कहा कि इस मामले में अधिकांश आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। डॉ. मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सिवनी घटना में अधिकांश लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति और सहायता राशि दी गयी है। गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद जाने के बाद अब श्री कमलनाथ के अध्यक्ष पद पर भी संकट के बादल हैं, वो इसलिए बेटे नकुलनाथ को आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …