शिवराज ने रायसेन जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों के असमय निधन पर शोक जताया
भोपाल, 05 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले में हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। श्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि रायसेन के उमरावगंज थाना क्षेत्र के टेडिया पुल के पास सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन और घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








