असम विधानसभा अध्यक्ष दैमारी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात
नई दिल्ली, 08 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने उपराष्ट्रपति निवास पर आज उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की। उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक बिस्वजीत दैमारी गत माह असम की 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए थे।
भारतीय संस्कृति और विज्ञान साथ-साथ चल सकते हैं : राजनाथ
नई दिल्ली, 21 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा…