पुतिन बोले, 1945 की तरह जीत हमारी होगी
मॉस्को, 08 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस में विजय दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार का हर वर्ष रूस जश्न मनाता है। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन समेत 15 देशों को बधाई संदेश भेजे हैं। संदेश में लिखा है-1945 की तरह ही जीत हमारी होगी। टेलीग्राम संदेश में पुतिन ने कहा कि आज नाजीवाद के पुनरुत्थान को रोकना कर्तव्य है, जिसने विभिन्न देशों के लोगों को इतनी पीड़ा दी है। उन्होंने आगे कहा कि आज हमारी सेना, अपने पूर्वजों की तरह नाजी गंदगी से अपनी जन्मभूमि की मुक्ति के लिए कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रही है। 1945 की तरह जीत हमारी होगी। युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाली रेजिमेंट्स रूसी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और राष्ट्रपति पुतिन के सामने परेड करेंगी। इस मौके पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रेड स्क्वायर से भाषण देंगे जिस पर सबकी निगाहें होंगी ताकि रूस के अगले कदम का अंदाजा लगाया जा सके। खबरें हैं कि पुतिन इस मौके पर पूर्ण युद्ध का ऐलान कर सकते हैं।
विजय दिवस परेड में क्या दिखेगा
परेड सैन्य साजो-सामान दिखाने का जरिया और नए हथियार दिखाने का मौका है।
वर्ष 2015 में विजय दिवस परेड के मौके पर अरमाटा टी-14 टैंक दिखाया गया था।
लेकिन यूक्रेन के साथ युद्ध में नजर न आने की वजह से इस पर सबकी निगाहें होंगी।
नया टैंक टी-80बीवीएम, पंतशिर-एस1 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम दिखेगा।
वायु सेना का प्रदर्शन पहले जैसा रहेगा जिसमें 77 विमान और हेलिकॉप्टर होंगे।
पाबंदी
यूक्रेन पर हमले के एक दिन बाद रूस ने सुरक्षा परिषद में लाए गए प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया था।
प्रस्ताव में रूसी हमले की निंदा की जानी थी। प्रस्ताव पर वोट से चीन, यूएई और भारत दूर रहे थे।
वहीं 193 देशों की सदस्यता वाली यूएन महासभा ने रूस की निंदा वाले दो प्रस्ताव पारित किए हैं।
इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई देशों ने रूस के खिलाफ तमाम पाबंदियां लगाई हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








