Home अंतरराष्ट्रीय सीरिया के राष्र्ेपति असद ने ईरान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की

सीरिया के राष्र्ेपति असद ने ईरान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की

तेहरान, 08 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सीरिया के राष्ट्रपति बसर असद रविवार को ईरान की यात्रा पर पहुंचे और उन्होंने ईरान के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। ईरान की मीडिया द्वारा यह जानकारी दी गई।

सीरिया में वर्ष 2011 में गृहयुद्ध की शुरुआत के बाद से असद दूसरी बार ईरान की यात्रा पर हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, असद ने रविवार को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई और राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात की। बाद में असद सीरिया के लिए रवाना हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई बैठक का विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले असद ने फरवरी 2019 में ईरान की यात्रा की थी। ईरान को सीरिया का समर्थक माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …