मैं पिता का किरदार नहीं निभाना चाहता था : जैक एफ्रॉन
लॉस एंजेलिस, 13 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। हॉलीवुड स्टार जैक एफ्रॉन अपनी अपकमिंग फिल्म फायरस्टार्टर को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक पिता की भूमिका में हैं।
द एलेन डीजेनरेस शो के लेटेस्ट एपिसोड में एफ्रॉन ने कहा, मैंने इसके बारे में इतना नहीं सोचा था। जब हमने फिल्म की शूटिंग की, तो मुझे दो हफ्ते तक क्वारंटाइन में रहना था, जब मैं क्वारंटाइन से बाहर आया, तो हमने फिल्म की शूटिंग करना शुरू कर दिया। यह सब इतना जल्दी हुआ कि मैं अपने किरदार को ठीक से समझ नहीं पाया।
उन्होंने कहा, मुझे पिता-बेटी का एक सीन दिया गया था। उस सीन के दौरान मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा था।
फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के बाद 17 अगेन के अभिनेता ने कहा कि वह जल्द बच्चे पैदा नहीं करना चाहते। फायरस्टार्टर स्टीफन किंग के 1984 की फिल्म पर आधारित है। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








