लोगों की कमाई लूटने वाली भाजपा हर देशवासी की गुनहगार: पायलट
जयपुर, 18 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट ने बढ़ती महंगाई को लेकर बुधवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की कमाई लूटने वाली भाजपा हर देशवासी की गुनहगार बन गई है। पायलट ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार के दिशाहीन और विफल शासन में महंगाई और बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन नये रिकॉर्ड बना रही है। अप्रैल माह में थोक महंगाई दर 15.08 फीसदी दर्ज किये जाने के साथ ही देश में मंहगाई 24 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।’’ उल्लेखनीय है कि खाद्य वस्तुओं से लेकर जिंसों तक के महंगा होने के कारण थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 15.08 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। पायलट ने कहा कि लोगों की कमाई और बचत लूटने वाली भाजपा हर देशवासी की गुनहगार बन चुकी है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








