कनाडा ने पुतिन के प्रवेश पर जारी किया प्रतिबंध
टोरंटो, 18 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कनाडा ने यूक्रेन में संघर्ष को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और करीब 1,000 रूसी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। कनाडा के नागरिक सुरक्षा मंत्री मार्काे मेंडिसिनो ने कहा, “पुतिन शासन के क्रूर हमले के सामने, कनाडा यूक्रेन के साथ खड़ा है और हम रूस को उसके अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे।” उन्होंने कहा, “इसलिए हमने अभी घोषणा की है कि हम लगभग 1,000 रूसियों – जिनमें श्री पुतिन और उनके साथी शामिल हैं – को कनाडा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








