पानी मांगने पर धर्म के नाम पर गुमराह कर देता है मध्यप्रदेश शासन : दिग्विजय
भोपाल, 20 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले एक सप्ताह में फैले भीषण जलसंकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य शासन और भोपाल नगर निगम पर आरोप लगाया है कि जनता के पानी मांगने पर उन्हें धर्म के नाम पर गुमराह कर दिया जाता है। श्री सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 18 साल से भाजपा का शासन होने के साथ भोपाल नगर निगम पर भी भाजपा का क़ब्ज़ा है। जनता पानी माँगती है तो उन्हें तत्काल धर्म के नाम से गुमराह कर दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और भोपाल नगर निगम, दोनों में बदलाव की आवश्यकता है। श्री सिंह ने अपने ट्वीट के साथ जलसंकट से जुड़ी एक खबर का वीडियो भी पोस्ट किया है। राज्य में नगरीय निकाय चुनाव लंबे समय से लंबित हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








