एसजेवीएन का पोर्टफोलियो चार गुना हुआ
नई दिल्ली, 22 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन का पोर्टफोलियो एक साल में चार गुना होकर 32,000 मेगावॉट पर पहुंच गया है। कंपनी के चेयरमैन नंद लाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिवालय, छोटा शिमला से मिनी मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि पिछला साल एसजेवीएन की यात्रा का सर्वश्रेष्ठ वर्ष रहा है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा कि इस साल एसजेवीएन का पोर्टफोलियो बढ़कर 32,000 मेगावॉट हो गया है। पिछले साल यह 8,000 मेगावॉट था। मिनी मैराथन का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एसजेवीएन के 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया था।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








