Home मनोरंजन ‘बाबा निराला’ के लिए उमड़ा भक्तों का प्यार, आश्रम-3 को 32 घंटे में मिले 100 मिलियन व्यूज
मनोरंजन - June 7, 2022

‘बाबा निराला’ के लिए उमड़ा भक्तों का प्यार, आश्रम-3 को 32 घंटे में मिले 100 मिलियन व्यूज

मुंबई, 06 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई बॉबी देओल की वेब सीरीज एक बदनाम-आश्रम 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर धमाल मचा रही है। रिलीज के 32 घंटों के भीतर ही आश्रम को 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ओटीटी की दुनिया में इतनी बड़ी हिट वेब सीरीज देने वाला एमएक्स प्लेयर भी नंबर 1 की पोजिशन पर आ गया है। महज 3 दिनों में दर्शको का आश्रम 3 के लिए ये झुकाव वाकई कमाल का है। पहले सीजन की रिलीज के बाद से ही इस सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा था। पहले दो सीजन को दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया था, जिससे यह भारतीय ओटीटी पर सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज बन गई। ऐसा लगता है कि ये सीरीज हर गुजरते सीजन के साथ एक नया मुकाम बना रही है।

आश्रम के पहले दो सीजन्स को लगभग 160 मिलियन व्यूज मिले थे। साथ ही, सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज के छह घंटे के भीतर, पूरे भारत में यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था। दर्शकों ने सीजन 3 के लिए जो प्यार और उत्सुकता दिखाई है, वह शानदार है। 3 जून को रिलीज होने के बाद से कहानी, किरदार, सभी शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आश्रम एक ऐसा शो है जो एक महान बाबा निराला के जीवन पर बेस्ड है। एक बदनाम- आश्रम 3 में, काशीपुर वाले बाबा निराला और निडर हो गए हैं और सत्ता के लिए उनकी लालसा ने उन्हें अजेय बना दिया है। वह अपने आप को सबसे ऊपर मानता है और सोचता है कि वह भगवान है। आश्रम की शक्ति चरम पर है। यह ‘बदनाम’ आश्रम महिलाओं का शोषण, ड्रग्स और अवैध गतिविधियों में लिप्त होकर समाज में सत्ता और स्थिति हासिल करने के लिए जारी है। दूसरी ओर, भगवान निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है।

निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने बताया कि, “हमें आश्रम और अब तक रिलीज हुए सभी सीजन पर बहुत गर्व है। दर्शकों ने एक बार फिर अपना प्यार दिखाया है और हम उनकी प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। हम अपने भविष्य के वेंचर के लिए भी तत्पर हैं। हम अपने दर्शकों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।” इस सीरीज में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयंका, ईशा गुप्ता, सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष लीड रोल्स में हैं। एक बदनाम…आश्रम 3 के सभी एपिसोड एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देखें जा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

टोयोटा की अप्रैल में बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 इकाई

नई दिल्ली, 01 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की अप्रैल महीने में थोक…