Home देश-दुनिया कई मौतों के बाद भी अपने रुख पर कायम हैं किसान: राहुल कहा- देश और खेत की रक्षा में किसान आज भी खरे

कई मौतों के बाद भी अपने रुख पर कायम हैं किसान: राहुल कहा- देश और खेत की रक्षा में किसान आज भी खरे

नई दिल्ली, 09 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार की लड़ाई में पांच सौ से अधिक किसानों ने जान गंवाई लेकिन डरे नहीं हैं। वे आज भी खरे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘खेत-देश की रक्षा में, तिल-तिल मरे हैं किसान, पर ना डरे हैं किसान, आज भी खरे हैं किसान।’ उनका इशारा कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के लगातार जारी आन्दोलन की ओर था। अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के दौरान अब तक 500 किसानों की मौत होने का भी दावा किया। उन्होंने कहा है कि किसान विरोध प्रदर्शन में अब तक 500 किसानों की जान जा चुकी है। किसानों के प्रति सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर ही कांग्रेस पार्टी केंद्र के प्रति हमलावर है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर पिछले छह महीने से ज्यादा समय से किसानो का आंदोलन जारी है। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान लंबे समय से दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…