हिमाचल प्रदेश में इजराइली ट्रेकर लापता
शिमला, 13 जून (ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के बीच हम्प्टा दर्रा ट्रेक में एक इजराइली ट्रेकर (पैदल लंबी यात्रा करने वाला) लापता हो गया है।
राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक सुदेश मोख्ता ने सोमवार को यहां बताया कि लाहौल-स्पीति जिला आपात अभियान केंद्र ने सूचित किया कि दो इजराइली ट्रेकर युवान कोहन और रैन हम्प्टा दर्रा पार कर रहे थे। कोहन रविवार देर रात कोक्सर इलाके में पहुंचा जबकि रैन अभी तक नहीं पहुंचा है।
मोख्ता ने बताया कि लापता ट्रेकर का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ पुलिस दल को मौके पर भेजा गया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








