पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी: नुपुर शर्मा के खिलाफ बीड पुलिस ने दर्ज किया मामला
औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 16 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। महाराष्ट्र की बीड पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व नेता नुपुर शर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नुपुर शर्मा के खिलाफ इस संबंध में पहले से ही मुंबई, ठाणे और महाराष्ट्र के कुछ अन्य थानों में मामले दर्ज किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि एक वकील सैय्यद अजीम ने बीड पुलिस से शिकायत की थी कि टीवी पर बहस के दौरान शर्मा की टिप्पणी से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर बीड पुलिस ने बुधवार को नुपुर शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए और 505(2) के तहत मामला दर्ज किया।
भाजपा ने विवाद बढ़ने और बयान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना होने के बाद अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








