प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ‘सिटाडेल’ सीरीज की शूटिंग पूरी की
लॉस एंजेलिस, 19 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रविवार को बताया कि उन्होंने अमेजन ऑरिजनल पर आने वाली सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी कर ली है जिसका निर्माण ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के निर्देशकों एंथनी और जो. रूसो ने किया है। प्रियंका (36) पिछले साल जनवरी से ‘सिटाडेल’ पर काम कर रही थीं। उन्होंने अटलांटा में शूटिंग खत्म होने के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। अभिनेत्री ने लिखा, ”आखिरकार शूटिंग पूरी हुई। इस मुश्किल कार्य को संभव और मजेदार बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। धन्यवाद अटलांटा। फिर मिलते हैं।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








