Home व्यापार पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
व्यापार - June 21, 2022

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली, 21 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 116 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले एक महीने से स्थिर है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने फिलहाल दोनों ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

देश के अन्य शहरों नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का दाम 96.57 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 89.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन दिन ब्रेंट क्रूड 115.44 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 112.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…