Home व्यापार महीने भर से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
व्यापार - June 22, 2022

महीने भर से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली, 22 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 111 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने फिलहाल दोनों ईंधन की कीमत पिछले एक महीने से कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

देश के अन्य शहरों नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का दाम 96.57 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 89.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड 110.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 110.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सोशल मीडिया पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 20 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प…