प्रधानमंत्री ने जालौर सड़क हादसे पर जताया दुख
नई दिल्ली, 28 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के जालौर में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा कि राजस्थान के जालौर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








