Home अंतरराष्ट्रीय अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति में बदलाव करेगा फ्रांस: मैक्रों

अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति में बदलाव करेगा फ्रांस: मैक्रों

पेरिस, 11 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। फ्रांस ने अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति के मॉडल को परिवर्तित करने की योजना बनाई है, जिससे वर्तमान में चल रहे आतंकवादी निरोधक अभियान ‘ऑपरेशन बरखाने’ का अंत हो जायेगा। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने गुरुवार को यह घोषणा की। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अपने सहयोगियों, विशेष रूप से अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ परामर्श के बाद हम साहेल में अपनी सैन्य उपस्थिति में व्यापक परिवर्तन शुरू करेंगे।” उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में इस संबंध में और विवरण की घोषणा की जायेगी। श्री मैक्रों ने कहा, “इस परिवर्तन में मॉडल में बदलाव शामिल होगा। इसके तहत ढांचे का परिवर्तन किया जायेगा, यानी ऑपरेशन बरखाने का अंत हो जायेगा।” इस ऑपरेशन को एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा जिसमें क्षेत्रीय साझेदार शामिल होंगे। साहेल क्षेत्र आतंकवादी गतिविधियों और अवैध प्रवासन का गढ़ है। फ्रांस ने क्षेत्र में स्थिति को स्थिर करने और स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में मदद करने के लिए 2014 में अपना आतंकवाद निरोधक अभियान शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…