महामारी के कारण लॉकडाउन के बीच चीन की आर्थिक वृद्धि में 0.4 प्रतिशत की गिरावट
बीजिंग, 15 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने के लिए शंघाई और अन्य शहरों में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद चीन की आर्थिक वृद्धि साल की पहली तिमाही में 0.4 प्रतिशत तक गिर गई। हालांकि, सरकार ने कहा कि अर्थव्यवस्था में ‘‘स्थिर सुधार’’ जारी है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने शुक्रवार को घोषणा की कि मार्च के अंत में प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पिछली तिमाही के दौरान पहले से ही 1.3 प्रतिशत की कमजोर वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन मई और जून में गतिविधि में सुधार हुआ।
संक्रमण रोधी नियंत्रण उपायों से दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाह शंघाई में जहाजों का परिचालन बाधित हुआ है, जिससे वहां और अन्य प्रमुख शहरों में विनिर्माण बाधित हुआ। लाखों लोग अपने-अपने घरों तक ही सीमित थे जिससे उपभोक्ता खर्च में कमी आई। अधिकांश आर्थिक पूर्वानुमानकर्ताओं को उम्मीद है कि चीन इस साल सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के 5.5 प्रतिशत के विकास लक्ष्य को हासिल करने में विफल रहेगा।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








