Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत

लॉस एंजेलिस, 25 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस शहर में एक कार शो के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोग की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। एनबीसी लॉस एंजेलिस के अनुसार सैन पेड्रो के एक बड़े पार्क में रविवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इस मैदान पर घटना के दौरान सैकड़ों लोग एक कार शो, बेसबॉल खेल और अन्य गतिविधियों के लिए एकत्र थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक बेसबॉल मैदान पर मृत पाया गया। सीएनएन ने लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग की कैप्टन केली मुनीज़ के हवाले से बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि पेक पार्क में गोलीबारी दो पक्षों के बीच विवाद के कारण हुई। उन्होंने कहा कि मैदान को खाली कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पार्क में अनौपचारिक कार शो हो रहा था। इससे पहले दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चार पुरूष और तीन महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया है जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे है। गोलीबारी करने वाले एक से अधिक लोग हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…