Home अंतरराष्ट्रीय कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया

कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया

जर्सीडाल (अमेरिका), 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कैलिफोर्निया में योसेमिट नेशनक पार्क के समीप जंगल में लगी आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है, जिसमें अभी तक 55 मकान तथा अन्य इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं। आग के कारण हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कैलिफोर्निया के वानिकी एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के अनुसार, ‘‘ विमान तथा अग्निशामकों के लिए यह एक सफल दिन था, जिसमें आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया। हेलीकॉप्टरों के जरिए आग पर 3,00,000 गैलन पानी डाला गया।’’

उन्होंने कहा कि दमकल कर्मी भी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि डलास में 300 यार्ड में फैले घास के खुले मैदान में आग लगने से कम से कम 20 मकान तबाह हो गए।

‘बाल्च स्प्रिंग्स फायर मार्शल’ सीन डेविस ने बताया कि खुले मैदान में घास काटने की मशीन के इस्तेमाल के दौरान उसके ब्लेड से एक चिंगारी निकलने से आग लग गई।

डेविस ने बताया कि आग तेजी से फैल गई, और इस पर काबू पाने से पहले ही 14 से 20 मकान इसकी चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …