Home देश-दुनिया जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू यादव का पूर्व ओएसडी गिरफ्तार

जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू यादव का पूर्व ओएसडी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव के पूर्व ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेश ड्यूटी) भोला यादव को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एजेंसी मामले की जांच के सिलसिले में बिहार की राजधानी पटना में दो और दरभंगा जिले में दो स्थानों पर छापेमारी कर रही है। भोला यादव 2005 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी थे।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि पटना में कुछ संपत्तियों के मालिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों को रेलवे में नौकरी देने के बदले में उनकी संपत्तियों को पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्यों को बेच दिया गया था या भेंट के तौर पर दे दी गई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …