Home व्यापार डिक्सन टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 45.43 करोड़ रुपये पर
व्यापार - July 28, 2022

डिक्सन टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 45.43 करोड़ रुपये पर

नई दिल्ली, 27 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज का अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 45.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 18.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 52.89 प्रतिशत बढ़कर 2,855.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,867.29 करोड़ रुपये थी।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज का कुल खर्च तिमाही के दौरान 51.52 प्रतिशत बढ़कर 2,793.44 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,843.57 करोड़ रुपये था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …