Home खेल संदीप कुमार ने पुरूषों की 10,000 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीता
खेल - August 8, 2022

संदीप कुमार ने पुरूषों की 10,000 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीता

बर्मिंघम, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारत के संदीप कुमार ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूषों की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

संदीप ने 38:49.21 मिनट का समय निकाला जिससे वह स्वर्ण पदक विजेता कनाडा के इवान डनफी (38:36.37) और रजत पदक विजेता आस्ट्रेलिया के डेकलान टिनगे (38:42.33) से पीछे रहे।

इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय अमित खत्री सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय 43:04.97 से नौंवे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …