Home देश-दुनिया सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

निजामाबाद, 10 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। तेलंगाना के निजामाबाद जिले के मुकपाल गांव में बुधवार को एक कार पलट जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार सात लोग एक कार से हैदराबाद से निर्मल जा रहे थे। कार काफी तेज रफ्तार में थी। इस बीच चालक ने नियंत्रण खो दिया। एक टायर फटने से कार पलट गयी। इस हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …