Home व्यापार टाटा टेली का नुकसान अप्रैल-जून में घटकर 295 करोड़ रुपये
व्यापार - August 10, 2022

टाटा टेली का नुकसान अप्रैल-जून में घटकर 295 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 10 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दूरसंचार कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) का घाटा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कम होकर 295.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में उसे 318.45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लि. (टीटीएमएल) की परिचालन आय भी जून, 2022 को समाप्त तिमाही में मामूली घटकर 266.48 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में 268.03 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने 2,018 करोड़ रुपये मूल्य के 20.18 करोड़ गैर-परिवर्तनीय विमोच्य तरजीही शेयर को भुनाने की अवधि 18 सितंबर से दो साल के लिये बढ़ाने को मंजूरी दे दी। कंपनी ने ये शेयर प्रवर्तक इकाई टाटा टेलीसर्विसेज को तरजीही आधार पर जारी किये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …