Home मनोरंजन करीना कपूर ने आलिया भट्ट की तारीफ की
मनोरंजन - August 10, 2022

करीना कपूर ने आलिया भट्ट की तारीफ की

मुंबई, 10 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने आलिया भट्ट की तारीफ की है और उन्हें बेहतरीन अभिनेत्री बताया है। करीना कपूर ने आलिया भट्ट की तारीफ की है। करीना कपूर ने कहा कि आलिया पिछले दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। करीना ने आलिया के मां बनने के डिसिजन की भी तारीफ की है। करीना कपूर ने कहा, “मुझे लगता है कि आलिया पिछले दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। इतनी यंग ऐज में मां बनने का फैसला उनका है और यह अच्छी बात भी है। आलिया काफी बहादुर अभिनेत्री हैं और एक बहादुर इंसान भी हैं। प्रेग्नेंसी एक महिला की लाइफ में बहुत नॉर्मल सी चीज होती है। वो बच्चे के बाद भी अपने करियर में ऐसे ही अच्छा करती रहेंगी, क्योंकि आलिया एक बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस है। इसलिए, आपको खुद में यकीन रखने की जरूरत होती है और यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …