सिनसिनाटी में अपना पहला मैच अब मंगलवार को खेलेगी सेरेना
मेसन (अमेरिका), 15 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स अब वेस्टर्न सदर्न ओपन टेनिस में अपना पहला मैच मंगलवार को खेलेगी। टेनिस को अलविदा कहने की तैयारी में जुटी सेरेना का सामना अमेरिकी ओपन 2021 चैम्पियन एम्मा राडुकानू से होगा। टूर्नामेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि शेड्यूल से जुड़े कई पहलुओं के कारण कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। सेरेना ने कहा है कि दूसरे बच्चे और व्यवसाय के लिये वह टेनिस से विदा लेना चाहती है। 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने हालांकि यह नहीं कहा कि उनका आखिरी टूर्नामेंट कौन सा होगा।
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …








