Home देश-दुनिया अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहरी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शाह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “श्रद्धेय अटल जी ने माँ भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण खपाया। उन्होंने भारतीय राजनीति में गरीब कल्याण व सुशासन के नए युग की शुरुआत की और साथ ही विश्व को भारत के साहस व शक्ति का भी अहसास कराया। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।” उन्होंने ट्वीट के श्री वाजपेयी का चित्र भी साझा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …