Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे चढ़ा
व्यापार - August 17, 2022

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे चढ़ा

मुंबई, 17 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। विदेशी कोषों की लिवाली में तेजी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 44 पैसे बढ़कर 79.30 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मुद्रास्फीति के दबाव में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.32 पर तेजी के साथ खुला, और फिर 79.30 पर पहुंच गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद के मुकाबले 44 पैसे की वृद्धि दर्ज की।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 79.74 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा बाजार सोमवार को स्वतंत्रता दिवस और मंगलवार को पारसी नव वर्ष के अवसर पर बंद था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत फिसलकर 106.44 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत बढ़कर 92.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,376.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …