Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरकर 79.68 पर आया
व्यापार - August 18, 2022

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरकर 79.68 पर आया

मुंबई, 18 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 79.68 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.60 पर खुला, और फिर पिछले बंद के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 79.68 के भाव पर आ गया।

रुपया बुधवार को 29 पैसे की तेजी के साथ डॉलर के मुकाबले 79.45 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 106.64 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत बढ़कर 93.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,347.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …