मोदी, नड्डा, शाह ने दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 19 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, “सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!”
श्री नड्डा ने अपने संदेश में कहा, “श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण !”
श्री शाह ने कहा, “समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








