Home खेल सिनसिनाटी ओपन : किचेनोक, ओस्टापेंको ने महिला युगल खिताब जीता
खेल - August 22, 2022

सिनसिनाटी ओपन : किचेनोक, ओस्टापेंको ने महिला युगल खिताब जीता

सिनसिनाटी, 21 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ल्यूडमिला किचेनोक और जेलेना ओस्टापेंको ने शानदार सत्र को जारी रखते हुए यहां निकोल मेलिचर-मार्टिनेज और एलेन पेरेज को 7-6 (5), 6-3 से हराकर वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन महिला युगल में खिताब अपने नाम कर लिया। यह किचेनोक और ओस्टापेंको के लिए वर्ष का दूसरा खिताब है, जिन्होंने ग्रास कोर्ट पर डब्ल्यूटीए 250 बमिर्ंघम में ट्रॉफी भी जीती है।

मैच के बाद किचेनोक ने कहा, यह मेरा सबसे बड़ा खिताब है और मैं बहुत खुश हूं। इसका वर्णन करना मुश्किल है। यह जीत मेरे लिए आश्चर्यजनक है। इस जीत के बाद शब्दों में बयां करना मुश्किल है। किचेनोक और ओस्टापेंको सिनसिनाटी में आने वाले फाइनल लीडरबोर्ड की रेस में नंबर 5 थी और 2022 के एक और शानदार परिणाम दर्ज करने के बाद और भी आगे बढ़ने का अनुमान है।

अपने बमिर्ंघम खिताब के साथ, वे इस साल दुबई और ईस्टबोर्न में भी फाइनल में पहुंची थीं। इस जोड़ी ने इस सीजन में रौलां गैरो और विंबलडन में सेमीफाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में पहुंचने में असफल रही। ओस्टापेंको ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्कोर क्या है। हमारा प्लान आक्रामक होना और उन पर दबाव बनाना था। यह एक ऐसी चीज थी जिससे वे आगे नहीं बढ़ पाते और इससे हमें महत्वपूर्ण क्षणों में मदद मिली। यूक्रेन की किचेनोक अब अपने करियर में सात डब्ल्यूटीए टूर युगल खिताब जीत चुकी हैं। वर्तमान में लातविया के ओस्टापेंको एकल में शीर्ष 20 में शामिल हैं। उन्होंने छह कैरियर डब्ल्यूटीए युगल खिताब जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …