जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
असुन्सियोन/नई दिल्ली, 22 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को पराग्वे की राजधानी असुन्सियोन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। डॉ जयशंकर पहली बार दक्षिण अमेरिका की अपनी छह दिवसीय यात्रा में यहां पहुंचे हैं।
विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, “असुन्सियोन में महात्मा गांधी जी की एक प्रतिमा का अनावरण करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। शहर के प्रमुख तट पर इसे लगाने के लिए असुन्सियोन नगर पालिका के निर्णय की सराहना करता हूं। यह एकजुटता का प्रतीक है जो कोविड महामारी के दौरान इतनी दृढ़ता से व्यक्त किया गया था।” उन्होंने ऐतिहासिक ‘कासा डे ला इंडिपेंडेंसिया’ का भी दौरा किया, जहां से पराग्वे का स्वतंत्रता आंदोलन दो शताब्दी से भी पहले शुरू हुआ था।
साओ पाउलो में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चीन के साथ संबंध बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं। चीन ने 1990 के उस समझौते की अवहेलना की है जो सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिकों की भीड़ को प्रतिबंधित करता है। उन्होंने कहा कि चीन की कार्रवाई से दोनों देशों के संबंधों पर स्पष्ट असर पड़ता दिखाई दे रहा है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








