Home देश-दुनिया परिवार के पांच सदस्यों के हत्यारे को किया गिरफ्तार

परिवार के पांच सदस्यों के हत्यारे को किया गिरफ्तार

देहरादून, 29 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उत्तराखण्ड के देहरादून जिले के रानी पोखरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने परिवार के पांच सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस का दी। पुलिस ने हत्यारे को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दलीप कुँवर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की आज सुबह थाना रानीपोखरी के नागाघेर में एक व्यक्ति महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) ने अपनी माता, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से घटना को अंजाम देने वाले हथियार को बरामद कर लिया है।
श्री कुँवर ने बताया कि आरोपी महेश कुमार ने चाकुओं से अपनी माँ बीतन देवी (75), पत्नी नीतू देवी (36), पुत्री अपर्णा (13), अन्नपूर्णा (09) वर्ष और एक अन्य पुत्री स्वर्णा उर्फ गुल्लों (11) को मौत के घाट उतारा है। आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश का है, जो लंबे समय से यहां रहता है। वह पेशे से पूजा पाठ का काम करता है।
एसएसपी ने घटना स्थल को निरीक्षण किया। पुलिस ने अभी आरोपी ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …