यूरो 2020: स्पेन और स्वीडन ने गोलरहित ड्रॉ खेला
सेविले, 15 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। स्पेन और स्वीडन दोनों को यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप के मैच में गोल करने के कई मौके मिले लेकिन कोई उन्हें भुना नहीं सका और मैच गोलरहित ड्रॉ पर छूटा। स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारकर दबाव बनाये रखा लेकिन स्वीडन ने उसे गोल करने का मौका नहीं दिया। स्वीडन ने भी कुछ मौके बनाये लेकिन गोल में नहीं बदल सके। स्पेन ने गेंद पर 75 प्रतिशत कब्जा रखा और 17 प्रयास किये जिनमें से पांच गोल पर थे लेकिन फिनिशिंग तक नहीं जा सके। स्वीडन ने चार प्रयास किये और सभी नाकाम रहे। स्पेन यूरो चैम्पियनशिप के आखिरी 14 ग्रुप मैच में से एक ही में गोल करने में नाकाम रहा है। वहीं स्वीडन ने पिछले 17 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक भी ड्रॉ नहीं खेला था। ग्रुप के अन्य मैचों में स्लोवाकिया ने पोलैंड को 2.1 से हराया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








