दिल्ली: सरकारी स्कूल में पंखा गिरने से छात्रा घायल
नई दिल्ली, 30 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बाहरी दिल्ली के नांगलोई में सरकारी स्कूल की एक कक्षा में छत में लगा पंखा गिरने से एक छात्रा घायल हो गई। छात्रा को नांगलोई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्रा ने बताया कि छत में नमी थी और वह टपक रही थी। उसने कहा, ‘‘27 अगस्त को कक्षा में लगा पंखा नीचे गिर गया। छत में नमी थी तथा वह टपक रही थी, जिससे छत में दरार आ गई और पंखा गिर गया। उस वक्त कक्षा में पढ़ाई चल रही थी।’’ स्कूल अधिकारियों या सरकार ने इस घटना पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








