Home मनोरंजन ट्विटर पर फिर ट्रेंड हुए आमिर खान
मनोरंजन - September 2, 2022

ट्विटर पर फिर ट्रेंड हुए आमिर खान

मुंबई, 01 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम इस समय ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। दरअसल आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद आमिर खान प्रोडक्शंस की तरफ से माफीनामा शेयर किया गया ।

प्रोडक्शन हाउस की तरफ से शेयर किये गए इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स इसपर मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे थे। लेकिन गुरुवार को प्रोडक्शन हाउस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया और कुछ समय बाद इसे फिर से रिशेयर किया है। कुछ समय पहले ही रिशेयर किये गए इस पोस्ट से आमिर खान एक बार फिर से जहां ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। वहीं कई लोगों का मानना है कि आमिर का यह अकाउंट हैक हो गया है, तो वहीं कई लोग कह रहे हैं कि आमिर को अपनी गलती समझ आ गई है। कुछ लोग आमिर को यह भी सलाह देते नजर आए कि अगर आपने यह माफीनामा पहले लिखा होता तो शायद लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने से बच जाती।

हालांकि आमिर ने माफी तो मांग ली है, लेकिन यह माफी किस लिए हैए अभी तक इस बात की पता नहीं चल पाया है। लोग अंदाजा लगा रहे है कि आमिर ने अपने विवादित बयानों के चलते फैंस से माफी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …