सीडीसी ने ओमीक्रोन से बचाव के लिए अद्यतन कोविड बूस्टर को मंजूरी दी, जल्दी ही लोगों को लगेगा टीका
वाशिंगटन, 02 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से बचाव के लिए बनाए गए अद्यतन ‘बूस्टर’ टीके को अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही लोगों को इन टीकों की खुराक दी जाएगी।
सीडीसी की निदेशक रोशेल वालेंस्की ने बृहस्पतिवार को यह निर्णय लिया। इससे पहले एजेंसी के सलाहकारों ने कहा कि अगर पर्याप्त संख्या में लोग टीके लगवाएं तो सर्दियों में संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोका जा सकता है।
उन्होंने एक बयान में कहा, “पहले दिए गए टीकों का प्रभाव खत्म हो चुका है और लोग बूस्टर टीके लगवाकर प्रतिरोधक क्षमता वापस पा सकते हैं।” फाइजर और मॉडर्ना द्वारा बनाये गए टीकों से अमेरिका के लोगों को सबसे अद्यतन सुरक्षा प्राप्त हो सकती है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








