Home खेल ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद ज़िम्बाब्वे की खुशी का ठिकाना नहीं
खेल - September 5, 2022

ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद ज़िम्बाब्वे की खुशी का ठिकाना नहीं

टाउन्सविल, 04 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कोच डेव ह्यूटन ने ज़िम्बाब्वे की ऑस्ट्रेलिया पर तीन विकेट की जीत के बाद कहा कि उनकी “खुशी का ठिकाना नहीं है। 2003 के बाद से पहली बार द्विपक्षीय शृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया आयी जिम्बाब्वे ने शनिवार को तीसरे एकदिवसीय मैच में कंगारुओं को पहली बार उनके घर में मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 50 ओवर में 142 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

कोच ह्यूटन ने अपनी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, “हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। हम बड़ी टीमों को बहुत कम हराते हैं, और उन्हें उनके ही घर में हराना हमारे और हमारे हालिया क्रिकेट के लिये बहुत ही सकारात्मक है।” अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज़िम्बाब्वे का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है। बांग्लादेश को एकदिवसीय और टी20 शृंखला में हराने के बाद वह भारत के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय मैच में भी जीत के काफी करीब आयी थी।

ह्यूटन को उम्मीद है कि इस परिणाम की बदौलत वह और बड़े दौरे खेल सकेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह हमें इसकी बदौलत अधिक मैच मिलेंगे। अगले छह महीनों में हमारे लिए कुछ अच्छे अवसर आ रहे हैं, लेकिन बड़े देशों के दौरों में शामिल होना अच्छा होगा।” उन्होंने कहा, “हम इस तरह के दौरों पर जितनी अधिक जीत हासिल कर सकते हैं, उतनी ही अधिक संभावना है कि हमें नियमित रूप से कुछ बड़े प्रतिद्वंद्वी मिल सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…