शोपियां में सुरक्षा बलों,आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
श्रीनगर, 12 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलाें ने आतंकवादियों के छिपे हुए की खुफिया सूचना मिलने के बाद हेफ शिरमल गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल जब छिपे हुए आतंकवादियाें की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियरों से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी।”
पुलिस ने बताया कि कड़ी घेराबंदी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस महीने कश्मीर में दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए हैं।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








