Home खेल हॉकी के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए 27 महिला और 27 पुरुष खिलाड़ियों की सूची जारी
खेल - September 16, 2022

हॉकी के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए 27 महिला और 27 पुरुष खिलाड़ियों की सूची जारी

रांची, 15 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। गुजरात में 30 सितंबर से आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेने के लिए हॉकी झारखंड के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए 27 महिला एवं 27 पुरुष खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है।

शिविर के लिए चयनित इन 54 खिलाड़ियों का 16 सितंबर से 26 सितंबर तक रांची में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना है। इनमें से बेहतर 18 महिला एवं 18 पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को चयनित कर राष्ट्रीय खेल के लिए हॉकी झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा।

शिविर के लिए पुरुष और महिला टीम में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट हॉकी झारखंड के महासचिव बिजय शंकर सिंह ने गुरुवार को जारी की है। इसमें पुरुष टीम में 27 प्लेयर्स सेलेक्ट हुए हैं। इनमें साई-रांची के अमन दीप तिग्गा, अल्बर्ट डुंगडूंग, विजय खेस, लव लाइट कुजूर, अनुरूद्ध भेंगरा, रोहित बेसरा शामिल हैं। इसके अलावा चयनितों में सुशरूण पूर्ति, नोएल टोपनो, नवीन केरकेट्टा, जेन सोरेंग, बिरसा ओड़ेया, डेनिस केरकेट्टा, सेम मुंडा, सिमोन बोदरा, सुखनाथ गुड़िया, अभिषेक कुमार साहू, असीम तिर्की और दीपक सोरेंग शामिल हैं। स्टैंड बाई में बिलास कंडूलना, मनोहर मुंडू, एल्फोंस गुड़िया, देवनीश सोय, अभिषेक गुड़िया, प्रेम केरकेट्टा, बिरसा भेंगरा, डेविड धनवार, भीमसेन किस्कू को रखा गया है।

दूसरी ओर महिला टीम में 18 प्लेयर्स मुख्य लिस्ट में हैं। इनमें सोनल मिंज, निक्की प्रधान (ओलंपियन), सलीमा टेटे (ओलंपियन), महिमा टेटे, रोपनी कुमारी, स्मिता मिंज, सुभाषी हेंब्रम, दिप्ती कुल्लू, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग, ब्यूटी डुंगडूंग, काजल बारा, अल्बेला रानी टोपनो, प्रमिला सोरेंग, बालो होरो, बिनिमा धान, रजनी केरकेट्टा, अंजलि बिंझिया शामिल हैं। स्टैंड बाई लिस्ट में कल्याणी किंडो, निरू कुल्लू, दिप्ती टोप्पो, रेशमा सोरेंग, फूलमणि भेंगरा, बेतन डुंगडूंग, प्रमोदनी लकड़ा, रजनी केरकेट्टा और निक्की कुल्लू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली, 15 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों मे…