Home खेल रोजर फेडरर ने संन्यास की घोषणा की
खेल - September 16, 2022

रोजर फेडरर ने संन्यास की घोषणा की

लंदन, 15 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने गुरूवार को पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की और कहा कि अगले हफ्ते लंदन में लीवर कप उनका ‘विदाई टूर्नामेंट’ होगा।

फेडरर ने 41 साल की उम्र में टेनिस को अलविदा कहने का फैसला किया। 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके फेडरर जुलाई 2021 में विम्बलडन में खेलने के बाद कोर्ट पर नहीं उतरे हैं। इसके बाद उनके घुटने की कई सर्जरी हुई।

फेडरर ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि अगले हफ्ते लंदन में लीवर कप उनका अंतिम पेशेवर टूर्नामेंट होगा। यह एक टीम स्पर्धा है जिसे उनकी प्रबंधन कंपनी आयोजित करती है।

यह खबर अमेरिकी ओपन के समाप्त होने के बाद आयी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…