देवरिया : दो मंजिला मकान के ढहने से तीन की मौत
देवरिया, 19 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तड़के दो मंजिला पुराना मकान अचानक गिर गया, जिससे उसमें दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए ज़िला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है।
पुलिस के अनुसार देवरिया शहर में जब तड़के मकान गिरा उस समय सभी सो रहे थे। इस हादसे में एक बच्ची और उसके माता, पिता की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़ मकान काफ़ी पुराना और जर्जर हालत में था।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस घटना पर सीएम योगी ने संज्ञान लेकर मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने देवरिया के ज़िलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को राहत कोष से चार लाख रुपए की सहायता राशि देने के भी निर्देश दिए हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








