Home देश-दुनिया जब हिंदुओं पर हमला होता है तो राहुल गांधी कान में तेल डाल कर सो जाते हैं: संबित पात्रा

जब हिंदुओं पर हमला होता है तो राहुल गांधी कान में तेल डाल कर सो जाते हैं: संबित पात्रा

नई दिल्ली, 17 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा आए दिन कांग्रेस को अपने निशाने पर लेते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब हिंदुओं पर हमला होता है तो राहुल गांधी कान में तेल डाल कर सो जाते हैं। उनके हिसाब से हिंदुस्तान ‘लिंचिस्तान’ है।’’ इसी के साथ गाजियाबाद की घटना को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि, ‘‘दुनिया भर में ये साजिश हो रही है कि हिन्दुस्तान ‘लिंचीस्तान’ कहकर बदनाम किया जाए। इस साजिश में कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। इस वीडियो के माध्यम से हिंदुओं को बदनाम करने का प्रयास किया गया।’’

आप सभी को यह भी बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई के मामले पर मंगलवार को कहा था कि ‘ऐसी क्रूरता समाज और धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है।’ केवल यही नहीं बल्कि राहुल गांधी ने इस घटना से संबंधित एक खबर का हवाला देते हुए भी एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, ‘‘मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं। ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज व धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है।’’ उनके इसी ट्वीट के बाद से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पलटवार किया जा रहा है।

बीते दिनों ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर समाज में जहर फैलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि कांग्रेस नेता उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना बंद करें। जी दरअसल योगी आदित्यनाथ ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा था, ‘‘प्रभु श्री राम की पहली सीख है-’सत्य बोलना’ जो आपने कभी जीवन में किया नहीं। शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं। सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…