Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 79.64 पर पहुंचा
व्यापार - September 19, 2022

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 79.64 पर पहुंचा

मुंबई, 19 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी मुद्रा के अपने ऊपरी स्तर से कमजोर होने के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की तेजी के साथ 79.64 पर पहुंच गया। इस दौरान दूसरी एशियाई मु्द्राओं में भी बढ़त का रुख रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.70 पर खुला और आगे बढ़त दर्ज करते हुए 79.64 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे चढ़ा।

रुपया शुक्रवार को सात पैसे की गिरावट के साथ 79.78 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 109.80 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.62 प्रतिशत बढ़कर 91.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,260.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …