कीव में भीषण विस्फोट, मिसाइल हमले की आशंका
कीव, 10 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। यूक्रेन की राजधानी में कुछ दिन अपेक्षाकृत शांति रहने के बाद सोमवार तड़के दो भीषण विस्फोट हुए। एपी के पत्रकारों ने इन विस्फोट की आवाज सुनी और ये विस्फोट स्पष्ट रूप से मिसाइल हमले के कारण हुए। कीव के मेयर विताली क्लित्चेको ने शेवचेंको में विस्फोट होने की जानकारी दी। इस हादसे में हताहत हुए लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








